सोमवार, जनवरी 25, 2021

Love shayari|| तेरी झूठी कहानी में मेरा किरदार सच्चा था

love shayari, love shayari in hindi, love shayari in hindi for girlfriend, love shayari hindi, hindi love shayari, love shayari in english, sad love shayari, love shayari image, good morning love shayari
प्रतीक चित्र।

अतुल कन्नौजवी

शुरू होती है जब दहलीज सावन के महीने की
वो इक आदत सी पड़ जाती है उन आंखों से पीने की
मुहब्बत तोड़कर दिल जब हमें कमजोर करती है
खुदा हमको नई ताकत भी दे देता है जीने की।।

ये किस दहलीज और दीवार पे सर मारता हूं मैं
क्यों अपने आप को गम में डुबोकर मारता हूं मैं
अगर पत्थर का दिल सीने में है तेरे तो सुन भी ले
तू मेरी राह का पत्थर है, ठोकर मारता हूं मैं।। 
                                                      
एक मत्ला और दो शेर हाज़िर हैं...
हर इक सामान झूठा था मगर बाजार सच्चा था
कहा जाता था आईना हर इक अखबार सच्चा था,

मोहब्बत करके ये अक्सर बिछडकर सोचते हैं लोग
खराबी किसमें थी ना जाने किसका प्यार सच्चा था,

अकेले में पढोगे जब किसी दिन तब ये समझोगे
तेरी झूठी कहानी में मेरा किरदार सच्चा था।।

2 टिप्‍पणियां: